देश के राजधानी दिल्ली में 2 महीने में मुंबई से ज्यादा कोरोना मामले आये सामने

नई दिल्ली. देश में गुरुवार को कोरोना वायरस के मामले 2 लाख 17 हजार के आंकड़े को पार कर गए। गुरुवार को आए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में दर्ज किये गए मामले मुंबई से ज्यादा हैं। बीते दो महीनों में ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली में मुंबई से ज्यादा मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली में एक ओर जहां 1513 मामले दर्ज किए गए तो वहीं मुंबई में कुल 1276 केस सामने आए। दिल्ली में पिछले एक सप्ताह में बड़ी संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। हर दिन 1,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। दिल्ली में अब 23,645 कंफर्म कोरोना केस हैं, जिनमें से 9,500 से अधिक ठीक हो चुके हैं।

एक हफ्ते पहले तक दिल्ली में हर दिन 500 से 800 मामले आ रहे थे जबकि मुंबई में लगभग तीन हफ्तों से 1,200 से अधिक केस दर्ज किये जा रहे थे। मुंबई ने एक दिन में 1,750 मामले दर्ज किए हैं। हालांकि पिछले चार दिनों में चक्रवात निसर्ग के कारण मुंबई में कम लोग अपनी टेस्टिंग कराने के लिए निकले।

राष्ट्रीय राजधानी में तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली ने शहर में आने वाले हर व्यक्ति के लिए होम क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है, चाहे वह सड़क, रेल या हवाई जहाज से आया हो। अब सभी को कम से कम एक हफ्ते तक होम क्वारंटाइन रहना होगा।

बुधवार सुबह से इस घातक वायरस से अब तक 260 लोगों की मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 122 मौत महाराष्ट्र में, दिल्ली में 50, गुजरात में 30, तमिलनाडु में 11, पश्चिम बंगाल में 10, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में सात-सात लोगों की मौत हुई. इसके बाद राजस्थान में छह, आंध्र प्रदेश में चार, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker