लखनऊ। मुंबई से लौटी महिला श्रमिक समेत मिले दो नये कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को मुंबई से लौटी महिला श्रमिक समेत दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक बीकेटी के कोटवा गांव की निवासी प्रवासी है तो दूसरी नरही के कृष्णा लेन की रहने वाली है।

दोनों को लोहिया संस्थान के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 334 हो गई है, जिसमें यहां के मूल निवासी 248 हैं। मुंबई से लगातार प्रवासी लौट रहे हैं।

बीकेटी निवासी महिला परिवार के साथ मुंबई से लौटी है। कोरोना के लक्षण होने पर वह जांच कराने आई थी। परिवार के छह लोगों के सैंपल लिए गए हैं और उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।

सिविल का स्टाफ किया गया क्वारंटीन

डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि नरही के कृष्णा लेन निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोविड इमरजेंसी को बंद कर भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

इसके अलावा महिला के संपर्क में आए डॉक्टर, नर्स, वार्ड आया व सफाईकर्मी समेत 15 के स्टाफ को क्वारंटीन में भेजा गया है। सैनिटाइजेशन के बाद इमरजेंसी को खोला जाएगा।

महिला के परिवार के चार लोगों के सैंपल लिए गए हैं। बीती 19 मई को उल्टी-दस्त की शिकायत पर महिला सिविल अस्पताल गई थी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker