हमीरपुर। आग से झुलस कर गम्भीर रूप से घायल हुई महिला

बहन को जलाकर मारने का बहनोई पर ससुरालीजनों ने लगाया आरोप
आरोप प्रत्यारोप लगा अस्पताल परिसर में भिड़े साले बहनोई

हमीरपुर। संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसी महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा महिला के भाईयों ने जीजा पर आग लगाकर मार डालने के प्रयास का आरोप लगा अस्पताल में हंगामा काटा और जीजा की पिटाई कर दी। हालांकि बाद में मौजूद महिलाओं ने मामला शांत कराया।

पड़ोसी जिले कानपुर नगर के सजेती थानाक्षेत्र के असवारमऊ गांव निवासी बाबू जी ने बताया कि उसकी बहन संगीता 22 की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हरदौली गांव निवासी छोटे के साथ हुई थी। बताया कि उसका बहनोई शराब पीने का लती है। जिसके कारण उसकी बहन के साथ आएदिन मारपीट करता रहता है।

आरोप लगाया ‌कि सोमवार की करीब एक बजे उसकी बहन घर में खाना बना रही थी। तभी बहनोई शराब के नशे में उसकी पिटाई करने लगा। आरोप लगाया कि बहनोई ने जान से मारने की नियत से उसकी बहन के शरीर में आग लगाई। गौरतल हो कि संगीता की बड़ी बहन लक्ष्मी की शादी भी छोटे के साथ हुई थी।

फोटो परिचय 19 एचएएमपी 4 जिला अस्पताल के गेट पर कहासुनी करता बहनोई व साला

जिसकी ‌बीमारी के चलते मौत हो गई थी। गंभीर रूप से झुलसी संगीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को आरोप प्रत्यारोप को लेकर बाबू जी व अन्य ससुरालीजन बहनोई छोटे की पिटाई करने लगे। यहा मौजूद महिलाओं ने मामले को शांत कराया। उधर छोटे ने बताया कि उसकी पत्नी संगीता खाना बना रही थी। तभी उसके ऊपर जलता दीया गिर गया। जिसमे वह झुलस गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker