भारतीय फैन्स ने जमकर लगाई शाहिद अफरीदी की क्लास

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफीरीदी ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा छेड़ दिया है। अफरीदी ने ट्वीट किया कि कश्मीरी लोगों की व्यथा समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है।

कश्मीर का मुद्दा अफरीदी पहले भी उठाते रहे हैं। उनका यह ट्वीट भारतीय क्रिकेट फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया। भारतीय फैन्स ने अफरीदी के इस ट्वीट पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

कश्मीर को लेकर अफरीदी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘कश्मीरी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है। सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है। कश्मीर को बचाएं।’ इस पर एक फैन ने लिखा, ‘बलूचिस्तानी लोगों की मुश्किलें समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है, सही दिल के साथ सही जगह इसे समझा जा सकता है। बलूचिस्तान को बचाएं।’ वहीं एक और फैन ने लिखा, ‘पाकिस्तान संभाला नहीं जाता, बलूचिस्तान, गिलगित, कश्मीर चाहिए। सपने देख। सब हाथ से जाएगा। संभल जाओ।’

कोविड-19 से इन दिनों लगभग पूरी दुनिया जूझ रही है। भारत के बाकी हिस्सों की तरह कश्मीर में भी लॉकडाउन चल रहा है। पूरे भारत में 85000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 2600 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कश्मीर को लेकर एक बार अफरीदी सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर से भी भिड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker