सेंसेक्स 173 अंक ऊपर खुला ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में 270 अंक तक गिरा

सप्ताह में आज शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 173.39 अंक ऊपर और निफ्टी 39.65 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, पहले ही मिनट की ट्रेडिंग में बाजार में गिरावट शुरू हो गई। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान इसमें 270 अंक से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

इससे पहले गुरुवार को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 542.28 अंक नीचे और निफ्टी 169.6 पॉइंट नीचे खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 955 अंक से ज्यादा नीचे गिर गया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 885.72 अंक नीचे 31,122.89 पर और निफ्टी 240.80 पॉइंट नीचे 9,142.75 पर बंद हुआ।

दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 377.37 अंक ऊपर 23,625.30 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.91 फीसदी बढ़त के साथ 80.55 अंक ऊपर 8,943.72 पर बंद हुआ।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.15 फीसदी बढ़त के साथ 32.50 पॉइंट ऊपर 2,852.50 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.01 फीसदी बढ़त के साथ 0.39 अंक ऊपर 2,870.74 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, कनाडा के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker