भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि , अब तक 2649 की मौत

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3967 नए मामले सामने आए हैं जबकि 100 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 81,970 हो गई है, जिनमें 51,401 सक्रिय हैं, 27,920 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2649 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या चीन के करीब पहुंच गई है। चीन में कोरोना के मरीजों की संख्या 82,933 है जबकि भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 81,970 हो गई है। चीन में भारत से 963 मामले ज्यादा हैं।

आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ो की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker