सुपौल में नदी में मिला महिला का शव, गला दबाकर हत्या किए जाने का शक

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा वार्ड 2 तिलावे नदी में बुधवार को महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को नदी से बाहर निकाला। 

जानकारी के अनुसार बुधवार तकरीबन ग्यारह बजे स्थानीय लोगों की नजर नदी में बहती हुई लाश पर पड़ी। शोर मचाने पर लोगों का जमावड़ा नदी के किनारे हो गया। शव की शिनाख्त नही हो सकी है। महिला की उम्र लगभग 28 वर्ष और शरीर पर गुलाबी साड़ी और काला पेटीकोट और प्रिंटेड ब्लाउज मौजूद है। लोगों ने गले में रस्सी से गला दबा कर हत्या किये जाने की आशंका जाहिर की। लाश के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं।

फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के नाक में सोने का नथ मौजूद है। नदी किनारे मौजूद लोगों की भीड़ में शामिल महिलाओ ने बताया कि महिला गर्भवती लग रही है। फिलहाल पिपरा पुलिस मामला दर्ज कर मृतक महिला की जानकारी जुटा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker