Gold Rate : सोने-चांदी के दाम गिरे, जानिये इस सप्‍ताह अभी तक क्‍या रहा बाजार का हाल

Gold Rate: सोना अब सस्‍ता हो गया है। इस सप्‍ताह में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोना 51 रुपए सस्‍ता हुआ। इसके बाद अब दिल्‍ली में सोने के दाम 40 हजार 688 रुपए हो गए हैं। यह गिरावट इंटरनेशनल मार्केट में रुपए में मजबूती के चलते आई है। पिछले सत्र की बात करें तो सोना 40 हजार 739 रुपए पर बंद हुआ था। आइये जानते हैं इस सप्‍ताह सोने के दाम क्‍या रहे।

चांदी भी हुई सस्‍ती

सोने के अलावा चांदी के भी दाम कम हुए हैं। बुधवार को चांदी 472 रुपए सस्‍ती हुई है। अब चांदी की कीमत घटकर 47 हजार 285 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। मंगलवार को क्‍लोजिंग के समय चांदी के दाम 47 हजार 757 रुपए किलोग्राम थे। चांदी के दाम सस्‍ते होने के पीछे इंडस्‍ट्रीयल सेक्‍टर और सिक्‍का कारोबारियों में लिवाली में कमी बताई जा रही है।

20 जनवरी को सोने के दाम

चांदी की कमजोर बिकवाली के असर से कॉमेक्स में इसके भाव फिर से मजबूती दिखा रहे हैंं। वायदे में लेवाली का समर्थन ही होने से ऊपरी स्तर पर कॉमेक्स में चांदी के कामकाज 1812 सेंट तक के बताए गए। सोने में भी मांग का समर्थन और निचले स्तर पर बिकवाली रुकने से 1562 डॉलर का ऊपरी स्तर बना है। कारोबार की मात्रा फिलहाल दोनों में ही काफी कम देखी जा रही है।

कॉमेक्स वायदे में सोना ऊपर में 1562.25 नीचे में 1556.65 रनिंग में 1560.25 डॉलर, चांदी ऊपर में 1812 नीचे में 1801 रनिंग में 1806 सेंट्स। सोना ऊपर में 40340 नीचे में 40290 रुपए चांदी ऊपर में 47225 नीचे में 47100 रुपए। सराफा बाजार में चांदी चौरसा 47175 सिक्का 625 रु.। सोना 10 ग्राम 40310 रुपए।

21 जनवरी को सोने के दाम

सोने में हाजर लिवाली का समर्थन बनने से रुख मामूली सुधार का बना है। कामकाज की मात्रा कम है लेकिन वायदे की मजबूती से सुधार देखा जा रहा है।

कॉमेक्स वायदे में सोना ऊपर में 1568.25 नीचे में 1551.85 रनिंग में 1557.40 डॉलर, चांदी ऊपर में 1801 नीचे में 1787 रनिंग में 1793 सेंट्स। सोना ऊपर में 40425 नीचे में 40280 रुपए चांदी ऊपर में 47275 नीचे में 46900 रुपए। सराफा बाजार में चांदी चौरसा 47075 सिक्का 625 रु.। सोना 10 ग्राम 40300 रुपए।

22 जनवरी को सोने के दाम

सोना चांदी में कॉमेक्स वायदे में आई गिरावट के असर से हाजर में घटे भाव पर मांग का समर्थन देखा गया। सोने में लगभग 9 डॉलर से अधिक की गिरावट रही जबकी चांदी में यह मंदी 20 सेंट से अधिक की बताई गई। हाजर में चांदी के भाव लगभग 400 रुपए तथा सोने में 100 रुपए से अधिक की गिरावट देखी गई।

कॉमेक्स वायदे में सोना ऊपर में 1559.05 नीचे में 1550.75 रनिंग में 1557.55 डॉलर, चांदी ऊपर में 1782 नीचे में 1769 रनिंग में 1779 सेंट्स। सोना ऊपर में 40270 नीचे में 40370 रुपए चांदी ऊपर में 46800 नीचे में 46600 रुपए। सराफा बाजार में चांदी चौरसा 46750 सिक्का 625 रु.। सोना 10 ग्राम 40350 रुपए।

22 जनवरी को सोने के दाम

कॉमेक्स वायदे में आए उछाल के बावजूद हाजर में फिर से दोनों ही धातुओं में दबाव की स्थिति देखी जा रही है। हाजर में रुपए की मजबूती के कारण भी तुलनात्मक सुधार नहीं बन पाए। चांदी में फिलहाल बिकवाली की स्थिति अधिक होने से कारोबारियों को आगे मंदी के आसार लग रहे है। जबकी सोने में शादी-विवाह की ग्राहकी है।

कॉमेक्स वायदे में सोना ऊपर में 1559.80 नीचे में 1550 रनिंग में 1556.70 डॉलर, चांदी ऊपर में 1813 नीचे में 1793 रनिंग में 1799 सेंट्स। सोना ऊपर में 40460 नीचे में 40380 रुपए चांदी ऊपर में 46650 नीचे में 46525 रुपए। सराफा बाजार में चांदी चौरसा 46650 सिक्का 625 रु.। सोना 10 ग्राम 40460 रुपए।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker