28 और 29 जनवरी को इन जिलों में बारिश की संभावना, जानिये देश भर के मौसम का हाल

Weather Update : उत्‍तर भारत में बर्फबारी और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। रास्‍तों का संपर्क बाधित हो गया है तो स्‍कूलों में अवकाश बार-बार घोषित किए जा रहे हैं। शीतलहर की चपेट में कई राज्‍य हैं। इस बीच बारिश के भी आसार हैं। मौसम के विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्‍ताह के अंत तक कई जिलों में बारिश की संभावना है। जानिये अगले कुछ घंटोंं में देश में कहां कैसा मौसम रहेगा।

– अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा यहां भारी बर्फबारी की भी संभावना है। दूसरी तरफ, असम और नगालैंड में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

– उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य जिलों में आगामी 28 और 29 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। यहां नजीबाबाद, सहारनपुर से लेकर राजधानी लखनऊ और कानपुर तक कई स्‍थानों पर मध्‍यम बारिश का दौर चलेगा।

– अगले 24 घंटों के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल व उत्तराखंड में हल्की बर्फ़बारी होने की संभावना है। यहां तेज़ धूप के बावजूद ठंडी हवाएं बनी रहेंगी। इससे मौसम सर्द रहेगा।

– बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम का अनुमान कहता है कि यहां मौसम साफ बना रहेगा। फिलहाल कोहरे में कमी देखी जाएगी। उधर, झारखंड व ओडिशा में हल्‍की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है।

– अभी सर्द हवाओं से उत्‍तर भारत को राहत नहीं मिलने वाली। यहां मैदानी राज्यों सहित मध्य और पूर्वी भारत तक ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इसके चलते अगले दो तीन दिनों तक इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी।

– स्‍कायमेट वेदर के अनुसार इस समय उत्तरी मैदानी इलाकों में तेज उत्तरी हवाएं चल रही हैं। ये हवाएं पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली के न्यूनतम तापमान को और गिरा देंगी। इन सर्द हवाओं के कारण दिन के समय शीतलहर महसूस की जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker