उत्तराखंड: नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 को संभाल सकते हैं कार्यभार

उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्तूबर को कार्यभार संभाल सकते हैं। शासन स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

नवनियुक्त राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन को 12 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि.) की जगह लेंगे। बताया जा रहा है कि डॉ.बिसेन 19 अक्तूबर को शपथ ग्रहण करेंगे।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मूलरूप से मध्य प्रदेश के पिपरिया गांव के निवासी डॉ. बिसेन पूर्व विधायक, कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद रहे हैं।

उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल

सुरजीत सिंह बरनाला- 09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003
सुदर्शन अग्रवाल- 08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007
बनवारी लाल जोशी- 29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009
मार्गरेट अल्वा- 06 अगस्त 2009 – 14 मई 2012
अज़ीज़ कुरैशी- 15 मई 2012 – 08 जनवरी 2015
कृष्ण कांत पॉल- 08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018
बेबी रानी मौर्य- 26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021
लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह- 15 सितंबर 2021 – अक्टूबर 2026

Back to top button