37 साल बाद फिर ‘इच्छाधारी नागिन’ बनीं Meenakshi Seshadri

‘इच्छाधारी नागिन’ पर बेस्ड सिनेमा में कई फिल्में बनी हैं। कई अभिनेत्रियों ने नागिन के किरदार से सफलता हासिल की, जिसमें से एक मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) भी हैं।
1989 में मीनाक्षी शेषाद्रि ने नाचे नागिन गली गली में इच्छाधारी नागिन की भूमिका निभाई थी। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल न हुई हो, लेकिन यह गांव-कस्बे में खूब पसंद की गई। समय के साथ इस फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा भी मिला।
3 दशक बाद फिर नागिन बनीं मीनाक्षी
अब 37 साल बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपना आइकॉनिक नागिन लुक रीक्रिएट किया है। वह नागिन के गेटअप में दिख रही हैं और नागिन के टाइटल सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में 62 साल की मीनाक्षी ने 80s की याद को ताजा कर दिया है।
श्रीदेवी-रीना रॉय के लुक को किया रीक्रिएट
इस पोस्ट के साथ मीनाक्षी ने श्रीदेवी और रीना रॉय के नागिन लुक को भी याद किया है। उन्होंने लिखा, “70 के दशक के बीच में रीना रॉय (Reena Roy) के मुख्य किरदार वाली फिल्म ‘नागिन’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। 80 के दशक के बीच में श्रीदेवी के मुख्य किरदार वाली फिल्म ‘नगीना’ के साथ इतिहास ने खुद को दोहराया।”
टाइटल सॉन्ग पर नाची नागिन
मीनाक्षी शेषाद्रि ने आगे कहा, “मैंने भी इसी तरह के विषय पर एक फिल्म की थी- ‘नाचे नागिन गली-गली’। मैंने इसके टाइटल सॉन्ग को फिर से रीक्रिएट किया। रूप बदलने वाले सांपों या ‘इच्छाधारी नागों’ का कॉन्सेप्ट हिंदू लोक कथाओं में खास तौर पर मिलता है। इस फिल्म में मेरे साथ नितीश भारद्वीज थे।”
मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया कि फिल्म को कई कस्बों, शहरों और गांवों में खूब पसंद किया गया था। लोगों ने उनसे फिर से यह लुक रीक्रिएट करने के लिए कहा गया तो एक्ट्रेस ने तीन दशक के बाद इस लुक को रीक्रिएट किया। यह वीडियो फैंस को खूब पसंद किया जा रहा है।





