22 साल बाद Akshay Kumar के साथ काम करने पर Raveena Tandon का रिएक्शन

सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में शुमार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने 22 सालों तक एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया। अब वे इतने लंबे समय के बाद कॉमेडी ड्रामा वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) में साथ नजर आ रहे हैं।
ऑन-स्क्रीन हिट जोड़ी, डेटिंग, सगाई और फिर ब्रेकअप… अक्षय और रवीना फिल्मी गलियारों में हमेशा से ही लाइमलाइट में रहे। आज वे अच्छे दोस्त हैं और फिर से साथ काम कर रहे हैं। सालों बाद फिर से अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करने पर रवीना टंडन ने चुप्पी तोड़ी है।
रवीना ने अक्षय को बताया मेहनती
रवीना टंडन ने ANI के साथ बातचीत में कहा, “इतने सालों बाद उनके साथ दोबाम काम करना अच्छा रहा। वह जरा भी नहीं बदले हैं। वे आज भी उतने ही मेहनती और डेडिकेटेड हैं। वे प्रोजेक्ट में इतने डूबे रहते हैं कि उनकी मेहनत साफ दिखती है और उन्हें जो भी सफलता मिलती है, वे उसके हकदार हैं क्योंकि वे सच में उसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती, वे वाकई बहुत मेहनत करते हैं। सेट पर शायद ही कोई इतना डेडिकेटेड हो, जितना वे थे।”
रवीना संग काम करने पर क्या बोले थे अक्षय?
इससे पहले अक्षय कुमार ने भी वेलकम टू द जंगल के प्रमोशनल इवेंट में रवीना के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि रवीना पहले हीरोइन थीं और अब हीरोइन की मां। वह राशा थडानी की ओर इशारा कर रहे थे। इसके अलावा अक्षय ने यह भी कहा था कि उन्होंने एक्ट्रेस को ज्यादा प्रोफेशनल बताया और उनके अभिनय की तारीफ की।
बॉक्स ऑफिस पर छाई अक्षय-रवीना की फिल्म
अक्षय और रवीना 22 साल बाद मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle Cast) में नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म का बिजनेस दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।





