चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर सेना के जवानों का रोमांचकारी प्रदर्शन

सोमवार को सेना के पैरा यूनिट के जवानों द्वारा पैराग्लाइडिंग का अभ्यास किया जाएगा। इससे पहले जवानों ने आज पैराग्लाइडिंग का रोमांचकारी प्रदर्शन किया।
चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर आज सेना के जवानों ने इंजन चलित सिंगल और डबल सीटर पैरा ग्लाइडर से हवाई अड्डे के ऊपर रोमांचकारी प्रदर्शन किया। आसपास के निवासी सेना के पैराग्लाइडिंग के प्रदर्शन का लुत्फ उठा रहे हैं।
वहीं, सोमवार को सेना के पैरा यूनिट के जवानों द्वारा 20-25 हजार की ऊंचाई से एएन 32 विमान से पैराशूट का अभ्यास करने के लिए सेना और वायुसेना के अधिकारी और जवान कम्युनिकेशन और अन्य आवश्यक सुविधाएं जुटाने की तैयारियां कर रहे हैं।





