Netflix पर आते ही एक्शन थ्रिलर ने गाड़े झंडे

आजकल थिएटर के बाद फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया जाता है। इससे मेकर्स और दर्शक दोनों को फायदा होता है। मेकर्स को अच्छी डील के चलते पैसा मिल जाता है वहीं जो दर्शक उस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए, वे इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।

अब हाल ही में एक एक्शन थ्रिलर (Action Thriller) ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी है। फिल्म ने आते ही प्लेफॉर्म पर अपना कब्जा जमा लिया है। फिल्म 28 मई को Netflix पर रिलीज हुई और इसने आते ही नंबर 1 की कुर्सी हथिया ली है।

क्या है फिल्म की कहानी?

1990 के दशक की शुरुआत पर आधारित यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म मुख्य किरदार कारा के इर्दगिर्द घूमती है- जो एक सुधरा हुआ चोर है और रोजाना मज़दूरी करके शांतिपूर्ण जीवन बिता रहा है। जब उसके पिता की मौत के बाद, एक भ्रष्ट बैंकर एक फर्जी ट्रैक्टर लोन के बहाने उसके परिवार की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लेता है, तो कारा को मजबूरन फिर से जुर्म की दुनिया में लौटना पड़ता है।

वह दिन-दहाड़े बैंकों में चोरी की कई शातिर वारदातों को अंजाम देता है, और आखिरकार चोरी किए गए पैसों का इस्तेमाल करके गांव वालों का करज़ चुकाता है और उनकी जमीन के मालिकाना हक उन्हें वापस दिलाता है।

कौन सी है यह फिल्म?

यह है फिल्म है धनुष (Dhanush) स्टारर कारा (Kara) जो 28 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। एक्शन थ्रिलर को विग्नेश राजा ने निर्देशित किया है। इसकी पटकथा उन्होंने अल्फ्रेड प्रकाश के साथ लिखी है। वेल्स फिल्म इंटरनेशनल और थिंक स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में धनुष के साथ ममिता बैजू, के.एस. रविकुमार, सूरज वेंजरामुडु, करुणास, जयराम, पृथ्वी राजन और श्रीजा रवि हैं।

Back to top button