10,420mAh बैटरी वाला Oppo का नया टैबलेट लॉन्च

ओप्पो ने अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Oppo Pad 6 के नाम से पेश किया है। यह टैबलेट Oppo Pad 5 का सक्सेसर बताया जा रहा है जिसमें कई कमाल के फीचर्स मिल रहे हैं। टैबलेट में 144Hz तक का एडैप्टिव रिफ्रेश सपोर्ट और 12.1-इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है।

टैबलेट में दमदार MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ 16GB तक RAM मिल रही है। टैबलेट में लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिल रहा है। चलिए टैबलेट के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं।

Oppo Pad 6 की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Oppo Pad 6 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 यानी लगभग 49,000 रुपये से शुरू होती है। टैबलेट के 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,899 यानी लगभग 54,700 रुपये है और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 यानी लगभग 60,300 रुपये है।

Oppo Pad 6 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टैबलेट में 12.1-इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही टैबलेट में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ Arm Mali-G615 MC2, 16GB तक की LPDDR5x RAM और 512GB की UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।

कैमरा की बात करें तो Oppo Pad 6 में पीछे की तरफ एक 8-मेगापिक्सल का कैमरा और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। यह टैबलेट 30fps पर 4k रिज़ॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। टैबलेट में 10,420mAh की बैटरी, 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

Back to top button