16 साल पहले आया Ranbir Kapoor का वो गाना, जिसे सुन अकेले में फूट-फूटकर रोया हर आशिक

रणबीर कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल से अधिक समय हो गया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से करियर शुरू करने वाले अभिनेता ने ‘चन्ना मेरिया’ और ‘तू जाने ना’, ‘कबीरा’ जैसे कई ऐसे गाने दिए हैं, जो दिल टूटे आशिकों के फेवरेट हैं।

हालांकि, 10 साल पहले अभिनेता का एक ऐसा गाना आया था, जिसने आशिकों के दिलों को छलनी करके रख दिया था। यह गाना उस समय जो भी सुनता था रो देता था। हालांकि, रिलीज से पहले ही मेकर्स को रणबीर के इस गाने की कुछ दर्द भरी लाइन्स हटानी पड़ गई थीं। कौन सा था रणबीर का वह पॉपुलर सॉन्ग जिसने हर आशिक के दिल को किया छलनी, नीचे पढ़ें डिटेल्स:

16 साल पहले गाने ने आशिकों के दिलों को किया था छलनी
रणबीर कपूर के 16 साल पहले रिलीज हुए जिस गाने की बात हम कर रहे हैं, वह उनकी और प्रियंका चोपड़ा की साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘अनजाना-अनजानी’ का है। मोहित चौहान, शेखर रावजियानी और श्रुति पाठक की आवाज में गाए इस गाने के लिरिक्स थे ‘तुझे भुला दिया…फिर क्यों तेरी यादों ने मुझे रुला दिया।’ कुमार और विशाल ददलानी के लिखे गए इस गीत का एक-एक बोल टूटे हुए दिल की गहराइयों में उतरने वाले है, लेकिन आपको शायद ये नहीं पता होगा कि ‘तुझे भुला दिया’ गाने की सबसे दिल में चुभने वाली लाइनों को मेकर्स ने पहले ही सॉन्ग से हटा दिया। कौन सी थीं वह लाइनें, आगे स्टोरी में पढ़ें:

‘तुझे भुला दिया’ गाने से हटाई गई थीं ये लाइनें
एक इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, ‘तुझे भुला दिया’ गाने से जो लाइने हटाई गई थीं, वह थीं ‘तेरी यादों में लिखे लफ्ज देते हैं सुनाई, बीते लम्हें पूछते हैं क्यों हुए ऐसे जुदा, खुदा-खुदा मिला है..तेरा ही ये फैसला..है खुदा होना था हो गया…। जब अनजाना-अनजानी 16 साल पहले सिनेमाघरों में आई थी, उस दौरान इस गाने को फिल्म में शामिल नहीं किया था, इसकी वजह इसकी दिल में चुभन देने वाली लाइने तो थी ही, लेकिन इसके साथ ही गाने की लेंथ को कम करना और पेसिंग को सही रखना था। हालांकि, बाद में फिल्म से हटाई गईं ये लाइनें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिससे सुनने के बाद हर किसी की आंखों में आंसू थे।

इन लाइनों को सुनने के बाद कई फैंस को यह लग रहा था कि तुझे भुला दिया गाने में ये लाइनें रखनी चाहिए थी। इसे अक्सर सोशल मीडिया पर अनरिलीज जेम के रूप में शेयर किया जाता है। ‘तुझे भुला दिया’ गाने को यूट्यूब पर 173 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Back to top button