संजू ने मुश्किल की DC की डगर, CSK की जीत से बदल गया पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से पहले अब बस कुछ ही मैच बचे हैं और टॉप-4 टीमों की टिकट पक्की जल्द ही होने वाली है। पंजाब किंग्स फिलहाल टेबल में टॉप पर काबिज है, लेकिन बाकी जगहों के लिए जंग काफी रोचक हो गई है। आरसीबी, एसआरएच, आरआर और GT जैसी बड़ी टीमें 12-12 अंकों पर एक साथ फंसी है, ऐसे में हर जीत, हर रन रेट और दूसरी टीम की एक चूक पूरी कहानी पलट सकती है।

मंगलवार को सीएसके ने डीसी को हराकर उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दिया है। ऐसे में जानते हैं सभी 10 टीमों के प्लेऑफ के लिए क्या समीकरण बन रहा है।

DC IPL 2026 Playoff Scenario: दिल्ली को क्या करना होगा?
मैच खेले- 10
जीते-4
हारे-6
अंक-8
पोजीशन-7
नेट रन रेट- (-0.949)

दिल्ली की टीम की ये इस सीजन की छठी हार रही। इस हार के बाद अब डीसी की टीम को अपने बाकी बचे हुए 4 मैच जीतने होंगे। 14 अंक हासिल करने के लिए डीसी को 4 मैच में से 3 मैच में जीत हासिल करनी ही होगी, जबकि 16 अंक हासिल करने के लिए उन्हें अपने सभी मैच जीतने होंगे। 14 प्वाइंट्स हासिल करने के बाद भी उनके लिए प्लेऑफ का टिकट हासिल करना आसान नहीं होगा।

IPL 2026 Playoff Qualification के लिए क्या जरूरी?
14 अंक (7 जीत)-प्लेऑफ में जाने के लिए जरूरी आंकड़ा
16 अंक (8 जीत)- प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए सुरक्षित आंकड़ा


PBKS IPL 2026 Playoff Qualification Scenarios
कुल मैच खेले अभी तक- 9
अंक-13
जीत-6
हार-2
बेनतीजा-1

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब की टीम को अपने बाकी बचे हुए पांच मैच जीतने होंगे, जिसमें जीत हासिल कर वो 17 अंक हासिल कर लेगी और उनका प्लेऑफ में जाना तय होगा।15-16 अंक के साथ भी मजबूत नेट रन रेट के साथ वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं।

CSK कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
कुल मैच-10
अंक-10
हारे-5
जीते-5
नेट रन रेट- +0.151

सीएसके की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे हुए 4 मैच में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे, ताकि वह 16 अंक हासिल कर पाए। मौजूदा समय में सीएसके के पास 10 अंक है। साथ ही सीएसके को उम्मीद होगा कि टेबल के टॉप की कुछ टीमें हार के साथ नीचे खिसके।

आरसीबी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
कुल मैच-9
जीते-6
हारे-3
अंक-12
नेट रन रेट- +1.420

आरसीबी की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे हुए 5 मैच में से 2-3 मैच जीतने होंगे, ताकि वह 16-18 अंक हासिल कर पाए और प्लेऑफ की जगह पक्की कर लें। अगर आरसीबी की टीम अपना अगला मैच जीत लेती है तो वह टॉप-2 में पहुंचने के करीब हो जाएगी। उनका नेट रन रेट +1.420 भी काफी अच्छा है और वो प्वाइंट्स टेबल में 12 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है।

SRH की टीम कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
कुल मैच-10
जीत-6
हार-4
अंक-12
नेट रन रेट- +0.644

एसआरएच की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है, जहां वो लगातार जीत हासिल कर रही है। अभी हैदराबाद की टीम के 4 मैच बाकी है, जिसमें से उन्हें कम से कम दो मैच तो जीतने होंगे, ताकि वह 16 अंक हासिल कर एक सुरक्षित आंकड़े तक पहुंच पाए। इसके अलावा अगर वो और जीत हासिल कर लेती है तो उन्हें नेट रन रेट में इसका फायदा मिलेगा, लेकिन बड़ी हार से उन्हें बचना होगा, जिससे उनके नेट रन रेट पर असर पड़ सकता है।

RR कैसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है?
कुल मैच-10
जीत-6
हार-4
अंक-12
नेट रन रेट- +0.510

आरआर की टीम के पास अभी 12 अंक है और वो प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। SRH की तरह उन्हें अगले 4 मैचों में से 2 जीतने होंगे, तभी 16 प्वाइंट्स होंगे। प्वाइंट्स टेबल में टीमें बहुत करीब हैं, इसलिए नेट रन रेट भी मायने रखेगा। GT और दूसरी टीमों को पीछे छोड़ने के लिए बैटिंग-बॉलिंग दोनों में हर मैच में दम दिखाना पड़ेगा।

GT कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
कुल मैच- 10 मैच
जीत- 6
हार- 4
अंक-12
नेट रन रेट- (-0.147)

गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ के लिए अगले मैचों में 2-3 जीत चाहिए ताकि 16 प्वाइंट हों। NRR (-0.147) सुधारने के लिए बड़े अंतर से जीतना होगा। एक हार हुई तो 12 अंक होने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

KKR कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
कुल मैच- 9
जीत-3
हार-6
अंक-7
नेट रन रेट- -0.539

केकेआर की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे 5 में से 4-5 मैच जीतने ही होंगे, तभी 15-17 प्वाइंट होंगे। NRR भी बड़े अंतर से जीतकर सुधारना पड़ेगा। अंक तालिका में ऊपर पोजीशन वाली टीमों के ज्यादा मैच हारने पर ही KKR के लिए मौका बन सकता है, वरना प्लेऑफ मुश्किल है।

MI कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है?
कुल मैच-10
जीत-3
हार-7
अंक-6
नेट रन रेट- -0.649

एमआई की टीम को प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने के लिए अपने बचे हुए चारों मैच जीतने होंगे, तभी 14 प्वाइंट होंगे। उसके बाद भी दूसरी टीमों के हारने और अपना NRR सुधारने पर ही बात बनेगी। MI पहले भी ऐसा कर चुकी है, लेकिन इस बार रास्ता बहुत मुश्किल है।

LSG कैसे प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है?
कुल मैच-9
जीत-2
हार-7
अंक-4
नेट रन रेट- -1.076

लखनऊ की टीम मौजूदा समय में केवल दो जीत, जबकि 7 मैच हारने के बाद अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। एलएसजी की टीम को अब प्लेऑफ में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे, जिससे उनके 14 प्वाइंट होंगे, लेकिन प्लेऑफ के लिए ऊपर की 4-5 टीमों का लगातार हारना और अपना NRR बहुत ज्यादा सुधारना पड़ेगा। कह सकते हैं कि LSG अब रेस से बाहर हो चुकी है।

Back to top button