Shubman Gill की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

शुभमन गिल शनिवार को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 9वें मैच में नहीं खेल पाए। उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान ने टीम की कमान संभाली थी। टॉस के दौरान राशिद ने बताया था कि गिल को मसल स्पैस्म है और इसी कारण वह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह कुमार कुशाग्र गुजरात के लिए डेब्यू किया।

कोच ने दिया अपडेट

गिल की अनुपस्थिति गुजरात के लिए करारा झटका साबित हुई। टीम 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही और इस सीजन अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस का अगला मैच 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। गुजरात टाइटंस के असिस्‍टेंट कोच पार्थिव पटेल ने गिल की वापसी पर अपडेट दिया है।

वह ठीक हो जाएंगे

पार्थिव पटेल ने कहा, “नवंबर 2025 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के दौरान गिल की गर्दन में मोच आ गई थी और कुछ दिन पहले उन्हें ऐंठन भी हुई थी। हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच के लिए फिट होंगे। चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है। इंजरी मैनेजमेंट के बारे में मैं ज्‍यादा नहीं जानता, लेकिन मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं कि वह ठीक हो जाएंगे।”

पहली जीत की तलाश

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन अब तक फीका रहा है। टीम ने दो मैच खेले हैं और उन्‍हें दोनों में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्‍स के हाथों 3 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद शनिवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स ने करीबी मैच में गुजरात को 6 रन से धूल चटाई।

आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रन बनाने थे। हालांकि, तुषार देशपांडे ने गुजरात को सिर्फ 4 रन ही बनने दिए। बुधवार को गुजरात की नजर वापसी करने पर होगी। यह मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

Back to top button