Euphoria Season 3 Trailer: इस तारीख को लौट रहा है ‘यूफोरिया’ का तहलका

हॉलीवुड में अच्छी वेबसीरीज की फेहरिस्त में यूफोरिया का नाम काफी ऊपर आता है। ये वही वेबसीरीज है, जिसने जेंडाया के करियर में चार चांद लगाए हैं और अब लीजिए इस वेबसीरीज का तीसरा सीजन आने वाला है। हाल ही में तीसरे सीजन का ट्रेलर आया है और यकीन मानिए ट्रेलर इतना मजेदार है कि, आप सीरीज के इस सीजन को देखने के लिए और बेताब हो उठेंगे।

मजेदार है सीजन 3 का ट्रेलर

साइकोलॉजिकल ड्रामा यूफोरिया (Euphoria Season 3 Trailer) के तीसरे सीजन का नया ट्रेलर हाल ही में आया है। सीरीज में नए पहलू के साथ जेंडाया की वापसी हुई है। यूफोरिया सीजन 3 का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है जो सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन से भरपूर है। ‘यूफोरिया’ के तीसरे सीजन का पहला ट्रेलर जनवरी में रिलीज किया गया था।

इसमें रू (जेंडाया) को ड्रग डीलर लॉरी के साथ मुसीबत में दिखाया गया। अब नए ट्रेलर में कुछ नए किरदार नजर आए हैं। इस बार रू DEA Agents के रडार पर है और रू से पूछताछ की जा रही है। रू का पीछा ‘अलामो’ नाम के किसी व्यक्ति के साथ-साथ पुलिस भी कर रही है।

उधर कैसी (Sydney Sweeney), मैडी (Alexa Demie) की मदद से एडल्ट कंटेंट बना रही है। नेट (Jacob Elordi) ने कैसी से शादी कर ली है और वह अपनी खुद की किसी मुसीबत में है। जूल्स (Hunter Schafer) अब एक शुगर बेबी बन गई है…

सीजन में नए किरदारों की एंट्री

यूफोरिया के तीसरे सीजन में एरिक डेन (Eric Dane) की खास मौजूदगी नजर आई है। आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में एरिक डेन का निधन हो गया और अपने निधन से पहले कैल जैकब्स के किरदार की शूटिंग एरिक ने पहले ही पूरी कर ली थी। इस बार मॉड अपाटो (Maude Apatow) भी लेक्सी के रूप में लौट रही हैं।

इसके अलावा यूफोरिया’ (Euphoria Season 3) के तीसरे सीजन में 20 नए स्टार्स नजर आएंगे, जिनमें सिंगर रोसालिया (Rosalia) और मीडिया जगत की हस्ती त्रिशा पेटस (Trisha Paytas) समेत कईयों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही डेनियल डेडवाइलर, नताशा लियोन, एली रोथ, क्वामे पैटरसन, मैडिसन थॉम्पसन, सैम ट्रैमेल, रेबेका पिजन और मैथ्यू विलिग भी दिखेंगे। 

आपको बता दें कि, एमी अवॉर्ड विनिंग इस सीरीज के तीसरे सीजन का प्रीमियर 12 अप्रैल को HBO और HBO Max पर होगा।

Back to top button