Dhurandhar 2 की सफलता का Deepika Padukone ने मनाया ऐसा जश्न, ट्रोल्स की बोलती हुई बंद

रणवीर सिंह इस वक्त सफलता का स्वाद चख रहे हैं। उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर लगातार गर्दा उड़ा रही है। एक तरफ जहां फैंस रणवीर सिंह से काफी इम्प्रेस थे, तो वहीं दीपिका पादुकोण से वे थोड़े नाराज चल रहे थे।

हालांकि, दीपिका पादुकोण ने रणवीर और अपने चाहने वालों को ज्यादा दिनों तक नाराज नहीं रहने दिया। उन्होंने धुरंधर 2 की सक्सेस का जश्न कुछ इस तरह मनाया कि फैंस के चेहरों पर भी बड़ी सी स्माइल आ गई।

रणवीर को लेकर रेस्टोरेंट पहुंची दीपिका पादुकोण 

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता को देखते हुए हर किसी को यही लग रहा था कि एक बड़ी पार्टी होगी, लेकिन दीपिका पादुकोण ने पति को मिली इस सफलता का जश्न बेहद सादगी भरे अंदाज में मनाया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में मुंबई में लंच आउटिंग के लिए निकले, जहां कपल को चौपाटी के एक साउथ इंडियन कैफे में स्पॉट किया गया।

दीपिका और रणवीर के साथ-साथ अभिनेता के पिता जगजीत सिंह भवनानी भी दिखाई दिए। इस फेमस रेस्टोरेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें रणवीर सिंह वहां के सभी शेफ और स्टाफ के साथ सेल्फी ले रहे हैं और इसी तस्वीर में दीपिका भी खुशी-खुशी पोज कर रही हैं। दीपिका और रणवीर इस लंच डेट पर एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते दिखाई दिए।

इससे कुछ दिनों पहले भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें यह कपल लंच आउटिंग के लिए एक सीफूड रेस्टोरेंट पहुंचा था। इस दौरान बाहर एक बड़ा सा क्राउड जमा हो गया था। जैसे ही रणवीर बाहर निकले, फैंस ने ‘बब्बर शेर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। रणवीर को ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर फैंस का जो प्यार मिला, उसे देखकर दीपिका पादुकोण के चेहरे की खुशी डबल हो गई थी।

दीपिका पादुकोण से क्यों नाराज थे नेटिजेंस?

आपको बता दें कि एक तरफ जहां रणवीर सिंह को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की अपार सफलता पर पूरे बॉलीवुड से बधाइयां मिल रही थीं और हर एक इंसान इस फिल्म की तारीफ कर रहा था, तो वहीं दीपिका पादुकोण ने पति की सफलता पर सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट नहीं डाला था। इस बात से सोशल मीडिया यूजर्स काफी नाराज हो गए थे। हालांकि, दीपिका पादुकोण के फैंस ने उन्हें डिफेंड करते हुए कहा था कि यह जरूरी नहीं है कि हर कोई ऑनलाइन ही अपना प्यार दिखाए।

Back to top button