बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 37 भर्तियों के लिए एग्जाम कैलेंडर किया जारी

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की ओर से इस वर्ष होने वाली 37 भर्ती परीक्षाओं के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। अभ्यर्थी इस पेज से डेट वाइज पूरा कैलेंडर चेक कर सकते हैं।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा इस वर्ष होने वाली भर्तियों के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर में बीटीएससी ने 37 भर्तियों के लिए एग्जाम डेट, दस्तावेज सत्यापन एवं अनुशंसा भेजने के महीने के साथ ही पदों की जानकारी साझा की है। ऐसे में अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती की तैयारी करके सरकारी नौकरी का सपना पूरा कर सकते हैं।
BTSC Exam Calendar 2026 PDF: पूरा एग्जाम शेड्यूल यहां करें चेक
बीटीएससी की ओर से एग्जाम कैलेंडर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाया गया है। आप यहां से सभी 37 भर्तियों का शेड्यूल डेट के अनुसार चेक कर सकते हैं-
शल्य कक्ष सहायक: दस्तावेज सत्यापन- फरवरी 2026, अनुशंसा भेजने की तिथि- अप्रैल 2026
ईसीजी टेक्नीशियन: दस्तावेज सत्यापन- फरवरी 2026, अनुशंसा भेजने की तिथि- अप्रैल 2026
एक्स-रे टेक्नीशियन: दस्तावेज सत्यापन- फरवरी 2026, अनुशंसा भेजने की तिथि- अप्रैल 2026
विशेष चिकित्सा पदाधिकारी (फिजीशियन): दस्तावेज सत्यापन- पूर्ण, अनुशंसा भेजने की तिथि- फरवरी 2026
दंत चिकित्सक: दस्तावेज सत्यापन- जनवरी 2026, अनुशंसा भेजने की तिथि- मार्च 2026
परिधापक: दस्तावेज सत्यापन- फरवरी 2026, अनुशंसा भेजने की तिथि- अप्रैल 2026
फार्मासिस्ट: दस्तावेज सत्यापन- फरवरी 2026, अनुशंसा भेजने की तिथि- अप्रैल 2026
स्टाफ नर्स: दस्तावेज सत्यापन- अप्रैल 2026, अनुशंसा भेजने की तिथि- अगस्त 2026
ट्यूटर: दस्तावेज सत्यापन- अप्रैल 2026, अनुशंसा भेजने की तिथि- जून 2026
42 हजार से अधिक पदों पर होंगी नियुक्तियां
बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन की ओर से जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक 37 भर्तियों के जरिये 42467 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।





