UAE Flight Cancellation से हैं परेशान, यहां मिलेगा हर यात्री के हर सवाल का जवाब

यूएस-ईरान विवाद (UAE Iran War) के कारण यूएई में हजारों भारतीय यात्री फंसे हैं, हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ानें रद्द हो गई हैं। यह लेख यात्रा संबंधी सवालों के जवाब देता है। सभी यात्री इस समय आधिकारिक अपडेट को देखते रहें और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें। यूएई सरकार फंसे हुए यात्रियों के आवास का खर्च वहन करेगी, लगभग 20,200 यात्री प्रभावित हुए हैं।

यूएई में हजारों भारतीय यात्री फंस चुके हैं। यूएस ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से कई लोग यूएई से भारत लौटने में असमर्थ हैं। एयरलाइन कंपनी लगातार अपनी फ्लाइट कैंसिल कर रही है। इसके अलावा कुछ एयरलाइन कंपनियों ने अपनी सर्विस सस्पेंड कर रिफंड ऑफर किया है। ऐसे में लोगों के मन में ट्रेवल से जुड़े कई सवाल है।

इस आर्टिकल में हमने ट्रेवल और फ्लाइट कैंसिलेशन से जुड़े सवालों का जवाब देने की कोशिश की है।

आपके सवाल हमारे जवाब

  1. क्या मैं अभी घर जा सकता/ सकती हूं?
    नहीं, यूएई में मौजूद एयरस्पेस अभी बंद है। दुबई, अबू धाबी और शारजाह में मौजूद सभी एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद हो चुके हैं। इसके साथ ही यूएई जाने वाली या यूएई से अन्य देशों में जाने वाली सभी फ्लाइट भी क्लोज हो चुकी है। अगर आप यूएई से घर के लिए रवाना होना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले जिस एयरपोर्ट से फ्लाइट टिकट बुक की हो उनकीऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करना होगा।
  2. कब तक फिर से उड़ान शुरू होगी?
    एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि जैसे ही एयरस्पेस पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा वे फिर से अपनी सर्विस शुरू कर देंगे। इसके साथ ही हो सकता है कि आपकी फ्लाइट आगे की तारीख के लिए शेड्यूल हो जाए। अपनी फ्लाइट से जुड़े अपडेट पाने के लिए एयरपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।
  3. मैं अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान कैसे रख सकता हूं?
    यूएई सरकार की तरफ से हो रहे हर अपडेट पर नजर रखें। फिलहाल सभी निवासियों को सुरक्षित स्थान में रहना चाहिए। खिड़की और दरवाजे बंद रखें। इसके साथ ही किसी भी खुले स्थान पर न जाए या जाने से बचें। जीसीएए ने घोषणा की है कि प्रभावित और फंसे हुए यात्रियों के लिए सभी आवास और ठहरने का खर्च सरकार करेगी। पिछले कुछ घंटों में, देश के हवाई अड्डों और राष्ट्रीय एयरलाइंस ने कुछ उड़ानों के रद्द होने से लगभग 20,200 यात्री प्रभावित हुए हैं।
  4. यात्री अब क्या करें?
    एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
    अपने कॉन्टेक्ट डिटेल्स अपडेट रखें।
    किसी भी अनऑफिशियल सोर्स या सोशल मीडिया पर भरोसा न रखें।
Back to top button