BMC चुनाव: ‘ठाकरे भाइयों का मराठी मानूस के लिए प्रेम नकली’, एकनाथ शिंदे ने साधा उद्धव और राज पर हमला

महाराष्ट्र में जैसे-जैसे बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं के बीच सियासी गहमागहमी तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार, 3 जनवरी को ठाकरे ब्रदर्स पर तीखा हमला किया।

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों को केवल चुनाव के समय ही मराठी मानुस याद आता है। शिंदे ने आरोप लगाया कि आदित्य ठाकरे और अमित ठाकरे का सत्ता में रहते समय विजन कहां था, तब सालों तक मुंबई को लूटा गया।

शिंदे का ठाकरे ब्रदर्स पर हमला
उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को मुंबई के वर्ली में महायुति की रैली को संबोधित किया। शिंदे ने कहा कि शिंदे भाइयों का मराठी मानुस के लिए प्रेम नकली है और उनकी नजर केवल बीएमसी चुनाव की तिजोरी पर है।

एकनाश शिंदे ने आगे कहा कि मुंबई महाराष्ट्र से अलग नहीं हो सकती और शहर को भावनात्मक राजनीति नहीं, विकास चाहिए। महायुति की यह रैली बीएमसी चुनाव में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन की जीत की शुरुआत है।

देवेंद्र फडणवीस ने भी बोला हमला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी इस चुनाव में ठाकरे ब्रदर्स पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। सीएम फडणवीस ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व वाली महायुति मुंबई में मौजूद बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर भेजेगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मुंबई का अगला मेयर मराठी और हिंदू होगा। सीएम ने वादा किया कि मुंबईकर को इस शहर में घर मिलेगा। साथ ही झुग्गीवासियों को भी बेहतर आवास दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker