लोकसभा में भाषण के बाद रेणुका चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा में दिए गए भाषण को लेकर बड़ा बयान दिया है। रेणुका चौधारी ने कहा कि राहुल-प्रियंका का व्यक्तित्व अलग-अलग है, इनकी भाषा शैली भी भिन्न है। इसिलए उनकी तुलना नहीं की जानी चाहिए।

दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में दिया भाषण चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसी चर्चा चल रही है कि प्रियंका गांधी ने लोकसभा में प्रभावशाली भाषण दिया, जबकि राहुल ने इस अवसर को यूं ही गंवा दिया।

दोनों का स्टाइल अलग-अलग
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने अच्छा नहीं बोला, लेकिन प्रियंका ने अच्छा बोले। इसके जवाब में रेणुका चौधरी ने कहा कि बस कहने की बात है। प्रियंका ने अपने सब्जेक्ट पर बोला और राहुल अपने विषय पर बोल रहे थे। दोनों का स्टाइल अलग-अलग रहा। सबके बोलने का तरीका अलग होता है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग लोग अलग तरह से बोलते हैं। राहुल और प्रियंका की तुलना नहीं की जा सकती। मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छा और बुरा है। दोनों अपने हिसाब से बोलते हैं।

कांग्रेस में सेब संतरे की तरह राहुल प्रियंका
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका की तुलना सेब से की। रेणुका ने कहा कि जिस तरह से फलों में सेब और संतरे बेहद खास होते हैं, उसी तरह से कांग्रेस के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बेहद खास हैं। उनकी कभी आपस में तुलना नहीं की जानी चाहिए।

जब रेणुका चौधरी से पूछा गया कि राहुल और प्रियंका में बेहतर वक्ता कौन है, तो उन्होंने इस बहस में पड़ने से इनकार कर दिया और दोहराया कि जरूरी नहीं कि एक दूसरे से बेहतर या बदतर हो, क्योंकि वे बहुत अलग हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker