इन शुभ संदेशों से दें तुलसी विवाह की शुभकामनाएं

कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाने वाला तुलसी विवाह का पर्व बहुत ही मंगलकारी माना जाता है। यह विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और माता तुलसी का दिव्य मिलन का प्रतीक है, जिसके साथ ही चातुर्मास की समाप्ति होती है और विवाह सहित सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि माता तुलसी खुद देवी लक्ष्मी का स्वरूप हैं। इसलिए इस दिन अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर उनके जीवन में सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करें।

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं
जिस आंगन में तुलसी मां विराजमान हैं, वो घर स्वर्ग समान है। सुख और संपदा का आगमन होगा, जब शालिग्राम और मां तुलसी का मिलन होगा। तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं!
तुलसी की पवित्रता और विष्णु की कृपा, हमेशा आपके परिवार पर बनी रहे। यह पावन विवाह आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाए। शुभ तुलसी विवाह 2025!
तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे, सज गई उनकी जोड़ी। आपके घर भी मंगल गीत गाए जाएं, इस विवाह आपके घर सुख-समृद्धि आए। तुलसी विवाह की ढेरों बधाई!
देवी तुलसी और श्रीहरि विष्णु का पावन मिलन, आपके जीवन में लाए सौभाग्य और धन। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रहे। हैप्पी तुलसी विवाह!
तुलसी विवाह का आया त्योहार, ले आया खुशियों का संसार। हर दिल में भक्ति का उजियारा, जय तुलसी माता, जय विष्णु प्यारा। शुभ तुलसी विवाह 2025!
महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी। आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते। तुलसी विवाह के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
तुलसी-शालिग्राम का गठबंधन, आपके दांपत्य जीवन में प्रेम, समर्पण और शांति लेकर आए। हर मनोकामना पूर्ण हो। तुलसी विवाह की शुभकामनाएं!
इस शुभ दिन पर, मां तुलसी और श्री विष्णु आपको दुनिया की सभी अच्छाइयों का आशीर्वाद दें। आपका वैवाहिक जीवन सुखद और आनंदमय हो। शुभ तुलसी विवाह!

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker