इंदौर: राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान मिलने पर क्या बोले सिंगर सोनू निगम

 इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में रविवार रात आयोजित ‘राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण एवं संगीत संध्या’ में पा‌र्श्व गायक सोनू निगम को वर्ष 2025 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने उन्हें शाल, श्रीफल और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोनू निगम ने अपनी 48 वर्ष की संगीत यात्रा को याद करते कहा कि यह सम्मान उनके लिए सबसे विशेष है। उन्होंने 30 वर्ष पहले इंदौर में लता मंगेशकर सम्मान समारोह में पहली बार प्रस्तुति दी थी।

सोनू निगम ने क्या कहा?
लता मंगेशकर को अपनी ‘संगीत मां’ बताते उन्होंने कहा कि यह सम्मान ऐसा है जैसे उनकी मां ने उन्हें आशीर्वाद दिया हो।

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?
डा. मोहन यादव ने सोनू निगम का अभिनंदन करते कहा कि उनके आगमन से ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो अमावस्या की रात में पूर्णिमा का चांद निकल आया हो।

Back to top button