बिहार के उपमुख्यमंत्री का चौकाने वाला बयान…

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने नेपाल में जारी हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल के लिए एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नेपाल में हिंसा के लिए कांग्रेस पार्टी की नीतियों जिम्मेदार हैं। उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि अगर नेपाल और पाकिस्तान भारत का हिस्सा होते, तो वे भी आज भारत की तरह शांतिपूर्ण और समृद्ध होते।
क्या बोले सम्राट चौधरी?
सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा,”नेपाल में जो अराजकता और हिंसा फैल रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस की पुरानी गलतियां हैं। अगर नेपाल और पाकिस्तान को भारत से अलग न किया गया होता, तो आज ये देश भी भारत की तरह ही विकास और शांति के रास्ते पर होते। कांग्रेस की नीतियों ने न सिर्फ इन देशों को अलग किया, बल्कि इसका असर भारत की सुरक्षा और स्थिरता पर भी पड़ रहा है।”