दामाद को बहाने से बुलाया घर फिर झाड़ियों में ले जाकर मार डाला

तरनतारन के गांव मूसे कलां निवासी गुरप्रीत सिंह गोरी ने अपने ही गांव की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन इस विवाह के खिलाफ थे।

खडूर साहिब के गांव मूसे कलां निवासी युवक गुरप्रीत सिंह गोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने अपने ही गांव की युवती के साथ प्रेम विवाह करवाया था। थाना झब्बाल की पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है व दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है।

जिला तरनतारन के गांव मूसे कलां निवासी गुरप्रीत सिंह गोरी ने अपने ही गांव की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन इस विवाह के खिलाफ थे। विवाह के बाद वे अमृतसर में किराये के मकान में रहने लगे।

वीरवार रात को लड़की के परिजनों में से गुरबीर सिंह गोरा निवासी भुच्चर कलां, अमरजोत सिंह अब्बा, गुरजंट सिंह जंटा दोनों निवासी मूसे कलां ने गोरी को बहाने से गांव बुलाया। फिर गांव पंजवड़ को जाने वाली लिंक सड़क के समीप झाड़ियों में ले जाकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। गांव से संबंधित कुछ लोगों ने गोरी की पहचान कर एसएसपी कार्यालय फोन किया।

मौके पर सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लेने के बाद साइबर क्राइम सेल की टीम की मदद से गुरप्रीत सिंह गोरी व उसके ससुराल से संबंधित पारिवारिक सदस्यों के फोन काॅल की डिटेल खंगाली गई। लोकेशन के आधार पर पता चला कि गुरप्रीत सिंह गोरी को उसके साले अमरजोत सिंह जोती, गुरजंट सिंह जंटा ने अपने जीजा गुरबीर सिंह गोरा के अलावा अपने पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Back to top button