रिटायर हो रहे हैं CP संजय अरोड़ा: कौन बनेगा दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर?

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा 31 जुलाई को रिटायर होंगे। क्योंकि उनके फेयरवेल की तैयारी चल रही है। पहले कहा जा रहा था कि संजय अरोड़ा को सरकार एक्सटेंशन दे सकती है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। अभी तक यह प्रयास लगाए जा रहे थे कि गृह मंत्रालय दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक्सटेंशन दे सकता है। लेकिन पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के फेयरवेल की तैयारी करने का आदेश पुलिस मुख्यालय से निकाला गया है। इस आदेश के बाद पुलिस कमिश्नर के एक्सटेंशन के सभी संभावित कयासों पर विराम लग गया है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद के लिए जिन संभावित आईपीएस अधिकारियों का नाम चर्चा में है, उनमें एसबीके सिंह, प्रवीर रंजन, और सतीश गोलचा का नाम सबसे ऊपर है। दिल्ली के किंग्सवे कैंप न्यू पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा का फेयरवेल होगा। 31 जुलाई से पहले नए पुलिस कमिश्नर के नाम का आदेश आ सकता है।

कौन हैं संजय अरोड़ा
संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय अरोड़ा आईटीबीपी के डीजी के पद पर काम किया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर बने। इनसे पहले राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस के कमिश्नर थे।

राजस्थान के रहने वाल हैं संजय अरोड़ा
मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले संजय अरोड़ा ने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट जयपुर से की है। लोक सेवा में आने के बाद उन्होंने तमिलनाडु में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। इस दौरान डकैत वीरप्पन के गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले स्पेशल टास्क फोर्स में भी अरोड़ा एसपी थे। उनकी टीम को मिली सफलता के लिए उन्हें सीएम गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया गया।

1991 में संजय अरोड़ा ने एनएसजी से ट्रेनिंग ली थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसएसजी के गठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आईटीबीपी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 2000 से 2002 तक मसूरी में अकादमी में प्रशिक्षक भी थे। वह कोयंबटूर शहर में पुलिस के प्रमुख बने और चेन्नई में अपराध और यातायात के लिए अतिरिक्त आयुक्त भी रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker