बिकिनी बेब Priyanka Chopra ने समंदर किनारे दिखाई मदमस्त अदाएं

प्रियंका चोपड़ा बी-टाउन और हॉलीवुड की डीवा हैं जो सिर्फ बड़े पर्दे या ओटीटी ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी अपनी चमक से फैंस का दिल खुश कर देती हैं। प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ के छोटे-छोटे मोमेंट को फैंस के साथ शेयर करने से हिचकिचाती नहीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपनी खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, देसी गर्ल अपने परिवार के साथ वेकेशन मनाने गई थीं और अब उन्होंने एक साथ अपनी बिकिनी फोटोज की सीरीज शेयर की है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्रियंका की बिकिनी फोटोज वायरल
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 43 साल की हो गईं। उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ वेकेशन एन्जॉय करके सेलिब्रेट किया। अब उन्होंने अपने वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में प्रियंका अपने परिवार के साथ समंदर किनारे क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में देसी गर्ल कुर्सी पर बैठकर फन कर रही हैं, दूसरी ओर निक जोनस बिहाइंड द सीन अपनी बेटी मालती मैरी के पीछे दौड़ रहे हैं।

एक तस्वीर में निक और प्रियंका लिप-लॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक में एक्ट्रेस झूले पर मस्ती कर रही हैं, वहीं निक अपनी बेटी मालती का हाथ पकड़ संभालते हुए दिखाई दिए। कहीं येलो तो कहीं रेड बिकिनी में वह बीच बेबी बनकर फुल एन्जॉय करती दिखीं। मगर इस बीच निक डैडी ड्यूटी संभालने में बिजी रहें। बेफिक्र प्रियंका को एन्जॉय करने दिया और खुद लाडली पर नजर रखी।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, “जिंदगी में जीत रही। धन्य हूं। सारे बर्थडे विशेज के लिए धन्यवाद, मैसेज और कॉल्स। मेरा दिल भर गया।” प्रियंका की ये तस्वीरें देख फैंस कह रहे हैं कि वाकई वह जिंदगी में जीत गई हैं। लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker