नक्सलियों की बौखलाहट: शिक्षादूत की हत्या, मुखबिरी के शक में वारदात

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नक्सलियों ने एक शिक्षादूत की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना पिल्लूर गांव में मुखबिरी के संदेह के चलते अंजाम दी गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। सूत्रों के अनुसार बीती रात नक्सलियों ने  शिक्षादूत को मुखबिरी के शक के चलते उसे निशाना बनाया और उसे मौत के घाट उतार दिया।  घटना के बाद से इलाके में भय  का माहौल है। खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई थी। पिल्लूर व टेकामेटा के दो शिक्षादूतों की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। इनमें एक कोंडापड़गु स्कूल में पदस्थ था। घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

Back to top button