विदेशों में Ajay Devgn ने कर दिया खेल! 3 दिन में ही मालामाल हो गए रेड 2 के मेकर्स

सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि हर दिन किसी न किसी फिल्म के दूसरे या तीसरे पार्ट का एलान हो रहा है। कुछ फ्रेंचाइजी की फिल्में तो सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं और कुछ रिलीज के बाद ही तबाही मचा देती हैं। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 का राज चल रहा है।

अजय देवगन पिछले कुछ समय से सीक्वल फिल्मों से सनसनी फैला रहे हैं। पहले सिंघम अगेन और अब रेड 2 के साथ वह बॉक्स ऑफिस के किंग बन गए हैं। 1 मई को उनकी फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने आते ही बड़ी-बड़ी फिल्मों की छुट्टी कर दी है। भारत में फिल्म अच्छी कमाई तो कर ही रही है, चलिए आपको बताते हैं कि विदेशों में इसका क्या हाल है।

बॉक्स ऑफिस पर छाई रेड 2
रेड 2 गुरुवार को बड़े पर्दे पर आई। इसके साथ तमिल से फैमिली टूरिस्ट-रेट्रो, तेलुगु की हिट द थर्ड केस और हिंदी में द भूतनी भी रिलीज हुईं। पहले दिन तो रेड 2 पर रेट्रो भारी पड़ गई, लेकिन तीसरे दिन अजय देवगन ने सभी फिल्मों की छुट्टी कर दी और उनकी फिल्म सबसे आगे निकल गई।

विदेशों में रेड 2 का कलेक्शन
भारत में शानदार कारोबार करने के बाद विदेशों में भी रेड 2 ने ठीक-ठाक कारोबार किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिनों में रेड 2 ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 40.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ओवरसीज में कमाई मात्र 3.35 करोड़ रुपये ही रह पाई। भारत में ही ग्रॉस कलेक्शन 37.47 करोड़ रुपये हो गया था।

बात करें तीसरे दिन की तो रेड 2 ने शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी तीन दिनों के हिसाब से अजय देवगन स्टारर फिल्म का कलेक्शन 60 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। इसलिए हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने पहले दिन एक डीसेंट ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कमाई में गिरावट हुई थी लेकिन तीसरे दिन रेड 2 ने भरपाई कर ली थी। यहां देखिए तीन दिनों की कमाई का ग्राफ…

पहला दिन – 19.25 करोड़
दूसरा दिन – 12 करोड़
तीसरा दिन – 18 करोड़

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker