कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान घटिया खाना को लेकर हिंसक झड़प, ब्राह्मणों पर चली गोलियां

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में पंडित आशीष कुमार घायल हो गए, जबकि कई ब्राह्मणों को गंभीर रूप से सिर में चोटें आईं। घटना के बाद गुस्साए ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड को जाम कर दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। ब्राह्मणों ने आरोप लगाया कि यह हमला जानबूझकर किया गया और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से महायज्ञ की शुरुआत हुई थी। खराब खाने की शिकायत को लेकर 1008 कुंड वाले इस शिव शक्ति महायज्ञ में शामिल ब्राह्मणों पर लाठियां बरसाईं गईं। शनिवार की सुबह तीन ब्राह्मण गोली लगने के कारण घायल हो गए। घायल अवस्था में इलाज के लिए उन्हें लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद पंडितों ने जमकर हंगामा किया। मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंडितों ने महायज्ञ के दौरान घटिया खाना परोसने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद महायज्ञ सम्राट बाबा हरिओम के अंगरक्षक ने गोली चला दी। इसमें तीन पंडित घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

आपको यह भी बता दें कि इस महायज्ञ में अब तक भाजपा प्रदेश (हरियाणा) अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा जैसे कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker