महाराष्ट्र में मल्हार सर्टिफिकेशन की शुरुआत, मंत्री राणे ने बताया क्यों उठाया ये कदम

महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री नितेश राणे ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत महाराष्ट्र में अब केवल हिन्दू ही झटका मांस बेच सकेंगे। राज्य के सभी झटका मटन की दुकानों को मल्हार सर्टिफिकेशन नामक प्रमाणन के तहत पंजिकृत किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें मल्हार सर्टिफिकेट मिलेंगे। मंत्री नितेश राणे जोर देकर कहा कि ये दुकानें केवल हिन्दू विक्रेता ही चलाएंगे।
क्या है मल्हार सर्टिफिकेट?
नितेश राणे ने झटका मांस विक्रेताओं की जांच के लिए एक प्रमाणन प्लेटफॉर्म ‘मल्हार’ बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, “आज हमने महाराष्ट्र के हिन्दू समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस कदम से हिन्दूओं को झटका मटन बेचने वाली दुकानों तक पहुंचने में आसानी होगी।”
मल्हार सर्टिफिकेट की क्या है खासियत?
मंत्री नितेश राणे ने बताया कि मल्हार सर्टिफिकेट वेबसाइट पर वेरीफाइड वेंडर्स उपलब्ध होंगे और यहां लोगों को मांस के बारे में जानकारी, हाइजीन और ट्रैडिशन फ्रैंडली मीट देने का दावा किया गया है। इसमें अभी तक पुणे की 10 दुकानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
नितेश राणे की अपील
मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वो लोग केवल प्रमाणित हिन्दू विक्रेताओं से ही मांस खरीदें। उन्होंने कहा, “इस मल्हार सर्टिफिकेट का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए और हिन्दुओं को बिना मल्हार सर्टिफिकेट वाली दुकानों से मांस नहीं खरीदना चाहिए।”