बिहार के मुंगेर में शौचालय की टंकी में मिला चार दिन से लापता महिला का शव

बिहार के मुंगेर जिले में एक महिला की लाश शौचालय की टंकी में मिली है। जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ कुशवाहा टोला में बीते चार दिन पूर्व गायब 20 वर्षीय नवविवाहिता अमीशा कुमारी की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि ससुराल वालों ने घर के शौचालय की टंकी में महिला के शव को छिपा कर रखा था। मृतिका के शव को पुलिस ने रविवार की मध्य रात्रि शौचालय की टंकी से बरामद किया। पुलिस ने मृतिका के पति सजुआ गांव निवासी आशीष कुमार एवं उसकी सास को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है।

मालूम हो कि शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह की 23 वर्षीय पुत्री अमीषा कुमारी ने सजुआ कुशवाहा टोला निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र आशीष कुमार के साथ दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। बीते 6 मार्च को मृतक के परिवार वालों को पुत्री के ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि अमीशा 5 फरवरी की मध्य रात्रि से लापता है। मृतिका की मां ने असरगंज थाने में 6 फरवरी को गुमशुदगी की सूचना दी थी और पुलिस को बताया कि मेरी पुत्री के साथ उसका पति गलत आरोप लगाकर उसके साथ अक्सर मारपीट करते रहता था।

बीते 2 फरवरी को लड़का आशीष मेरी पुत्री को विदा कर सजुआ लेकर गया था। इधर जांच के आधार पर असरगंज थाना की पुलिस ने रविवार की देर रात सजुआ कुशवाहा टोला गांव से आशीष कुमार के घर के पीछे शौचालय की टंकी से उसकी पत्नी के शव को बरामद किया। सूचना पर कई थाने के पुलिस ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। वहीं मौके से मृतक महिला के पति और उनकी मां को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बता दें कि महिला झारखंड के टाटा में जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। 10 मार्च को उसकी परीक्षा थी। वहीं मृतका के पति भी झारखंड के टाटा में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker