शिकागो से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट के टॉयलेट हुए जाम, पालयट ने लिया यह फैसला

अमेरिका के शिकागो से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को 10 घंटे बाद वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है किसी तकनीकी समस्या के चलते ऐसा किया गया। लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विमान के टॉयलेट ब्लॉक हो गए थे। ऐसे में पालयट ने विमान को वापस ले जाने का फैसला लिया।

यह घटना 6 मार्च 2025 को हुई। रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग 777-300 ER विमान में 12 में से 11 टॉयलेट बंद हो गए थे। 14 घंटे की यात्रा में यह समस्या मात्र 5 घंटे बाद पैदा हुई, जिसके कारण विमान को शिकागो के ओ’हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा। हालांकि एयरलाइन ने विमान के लौटने के पीछे तकनीकी कारण बताया है।

क्या यात्रियों को मिला रिफंड?

  • रिपोर्ट के अनुसार, यात्रियों ने दावा किया कि उन्हें अपनी फ्लाइट को पुनर्निर्धारित करने या रिफंड पाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी। 
  • एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा, शिकागो में उतरने पर सभी यात्री और क्रू मेंबर सामान्य रूप से उतर गए और असुविधा को कम करने के लिए उन्हें आवास प्रदान किया गया।
  • बता दें कि केवल एक या दो टॉयलेट के बंद होने पर भी फ्लाइट क्रू के विमान को वापस मोड़कर लैंड करना पड़ सकता है, क्योंकि विमान में सीमित संख्या में टॉयलेट उपलब्ध होते हैं।

क्या बोला एयरलाइंस?

प्रवक्ता ने आगे कहा कि यात्रियों को उनका फुल रिफंड दिया जा रहा है। यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए दूसरी फ्लाइट की सुविधा भी दी जा रही है। एयर इंडिया में, हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker