MP मेन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 – 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी

मध्य प्रदेश में गर्मियों का आगमन होने लगा है। अब पारा धीरे-धीरे चढ़ रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसी के साथ जानिए बारिश से जुड़ी कोई चेतावनी जारी की गई है या नहीं। जानिए मध्य प्रदेश के मौसम के ताजा हाल।

इन इलाकों में चढ़ा 2-4 डिग्री पारा

अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में कल की तुलना में तापमान में 2.1-3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में कल की तुलना में 2.2-3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। वहीं भोपाल संभाग की बात करें तो कल की तुलना में यहां 4.3 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान वाले इलाके

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रतलाम में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 कल्याणपुर में दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान वाले शहरों की बात करें तो रतलाम में 36.5, तालुन में 36.1, धार में 35.9, टीकमगढ़ में 34.4 और शिवपुरी में 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अगर न्यूनतम तापमान वाले शहरों की बात करें तो कल्याणपुर में 9.4, मंडला में 10.2, गिरवर में 10.5, देवरा में 10.8 और खजुराहो में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ, मौसम की चेतावनी और राजधानी का हाल

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। राजधानी भोपाल की बात करें तो आकाश साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। यहां अधिकतम तापमान 34 तो वहीं न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की बात कही गई है। आने वाली 12 मार्च तक के लिए राज्य में बारिश या अन्य मामलों से जुड़ी किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker