कर्नाटक में इजरायली पर्यटक और होमस्टे मालिक के साथ गैंगरेप, सभी उतारा मौत के घाट

कर्नाटक में गुरुवार रात देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां तीन लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इनमें एक 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक और एक होमस्टे संचालक है।
कोप्पल में नहर किनारे की घटना
यह घटना तब हुई जब वे तीन अन्य यात्रियों के साथ टेक हब बेंगलुरु से लगभग 350 किलोमीटर दूर कोप्पल में एक नहर के शांत किनारे पर तारों को निहार रही थीं।
तीन यात्रियों को नहर में धकेला
आरोपियों ने महिलाओं को निशाना बनाने से पहले तीन यात्रियों को नहर में धकेल दिया। जबकि अमेरिका के डेनियल और महाराष्ट्र के पंकज तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहे, ओडिशा के बिबाश डूब गए। उनका शव शनिवार सुबह बरामद किया गया।