रोहित को मोटा कहने वाली शमा ने मोहम्मद शमी का किया सपोर्ट, जाने क्या कहा…

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा को मोटा कहने वालीं नेता शमा मोहम्मद का अब मोहम्मद शमी को लेकर बयान सामने आया। कांग्रेस प्रवक्ता भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का सपोर्ट करते दिख रही हैं।
शमी का किया सपोर्ट
दरअसल, शमी के रमजान में रोजा न रखने पर एक मौलाना ने सवाल उठाए थे। अब बवाल को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, इस्लाम में रमजान के दौरान एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात होती है। जब हम यात्रा कर रहे होते हैं, तो हमें रोजा रखने की जरूरत नहीं होती है, इसलिए मोहम्मद शमी यात्रा कर रहे हैं और वह अपने घर पर नहीं हैं। वह एक ऐसा खेल खेल रहे हैं जिसमें उन्हें बहुत प्यास लग सकती है। कोई भी इस बात पर जोर नहीं देता कि जब आप कोई खेल खेल रहे हों, तो आपको रोजा रखना ही होगा। आपके कर्म ही बहुत महत्वपूर्ण हैं।
इस्लाम एक वैज्ञानिक धर्म
कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने आगे कहा कि इस्लाम एक बहुत ही वैज्ञानिक धर्म है और इसमें किसी पर कुछ थोपा नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि अगर शमी यात्रा में हैं तो उन्हें रोजा रखने की जरूरत नहीं है।
शमी के रोजा न रखने पर उठे थे सवाल
मोहम्मद शमी को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक टिप्पणी की थी, जिसपर विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि मोहम्मद शमी ने खेल के दौरान रोजा न रखकर गलत किया।
शमी को लेकर क्या बोले मौलाना?
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि अनिवार्य कर्तव्यों में से एक ‘रोजा’ (उपवास) है। अगर कोई स्वस्थ पुरुष या महिला ‘रोजा’ नहीं रखता है, तो वह एक बड़ा अपराधी होगा। भारत के एक प्रसिद्ध क्रिकेट व्यक्तित्व, मोहम्मद शमी ने मैच के दौरान पानी या कोई अन्य पेय पदार्थ लिया। लोग उन्हें देख रहे थे। अगर वह खेल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह स्वस्थ हैं। ऐसी स्थिति में, उन्होंने ‘रोजा’ नहीं रखा और पानी भी पी लिया। इससे लोगों में गलत संदेश जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि ‘रोजा’ न रखकर उन्होंने एक अपराध किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। शरीयत की नजर में, वह एक अपराधी है। उसे खुदा को जवाब देना होगा।