महाशिवरात्रि के मौके पर सपने में शिव जी के हुए हैं दर्शन, तो मिलते हैं ये संकेत

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में आज यानी 26 फरवरी, 2025 को यह पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन साधक भगवान शिव और माता पार्वती के निमित्त व्रत करते हैं और मंदिरों में जातक भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। साथ ही इस दिन पर 4 पहर में भगवान शिव की पूजा करने का भी विधान है।
मिलते हैं अच्छे संकेत
महाशिवरात्रि के अवसर पर अगर किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव के प्रसन्न मुद्रा में या फिर मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं, तो इसे एक बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको भगवान शिव की कृपा मिलने वाली है और आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
समझिए आपसे प्रसन्न हैं महादेव
महाशिवरात्रि के अवसर पर यदि आपको सपने में भगवान शिव का मंदिर दिखाई देता है, तो यह भी एक शुभ संकेत (Lord Shiva In Dream) माना जाता है। इसका अर्थ है कि महादेव आपसे प्रसन्न हैं। यह सपना व्यक्ति को अच्छे दिनों के आने का संकेत देता है।
शुभ हैं ये सपने
अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में शिवलिंग दिखाई देता है, या फिर शिव जी संग माता पार्वती के दर्शन होते हैं, तो यह सपना आपका भाग्य बदल सकता है। स्वप्न शास्त्र में इस सपने का अर्थ माना गया है कि आपके जीवन में कोई सकारात्मक घटना घटने वाली है, जिससे आपको लाभ मिलेगा।
जीवन में होगा मंगल
शिवरात्रि के पावन पर्व पर सपने में खुद को भगवान शिव की पूजा करते हुए देखना एक बहुत ही दुर्लभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि व्यक्ति पर महादेव की विशेष कृपा बरसने वाली है। महादेव के आशीर्वाद से आपके सभी कष्ट दूर होंगे और जीवन में मंगल का होगा।