मुंबई समेत इन जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी, जाने कितना होगा तापमान

 देश के ज्यादातर राज्यों से ठंड की विदाई हो चुकी है। वहीं, कई राज्यों में लोगों को दिन में थोड़ी गर्मी भी सताने लगी है। इतना ही नहीं मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक,मंगलवार और बुधवार (25 और 26 फरवरी) को मुंबई में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

दो दिनों के लिए भारतीय मौसम विभाग ने हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो फरवरी के महीने में पांच साल का उच्चतम तापमान है।

अगले दो दिनों तक मुंबई में गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इन जिलों में भी लू का अलर्ट

मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी और रायगढ़ में भी मंगलवार और बुधवार को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, गुरुवार तक तापमान में गिरावट आने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश के आसार भी हैं। 26 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश की आशंका है। 27 फरवरी से 1 मार्च तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बूंदाबांदी की उम्मीद है। इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, केरल में भी अगले कुछ दिनों में बारिश की उम्मीद है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker