भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत, न करें अनदेखा

महाशिवरात्रि का पर्व (Mahashivratri 2025) हिंदू धर्म में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व बुधवार, 26 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। माना जाता है कि जब भगवान शिव किसी व्यक्ति पर अपनी कृपा दृष्टि डालते हैं, तो उसके आसपास कई घटनाएं घटने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मिलते हैं ये संकेत
जब किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव के प्रसन्न मुद्रा में दिखाई देते हैं या फिर शिव मंदिर दिखाई देता है, तो यह माना जाता है कि महादेव उस व्यक्ति पर प्रसन्न है। यह सपना व्यक्ति को जीवन में आने वाले अच्छे दिनों का संकेत भी देता है। वहीं सपने में शिवलिंग के दर्शन होना या फिर शिव जी को माता पार्वती के साथ देखना भी काफी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई सकारात्मक घटना घटने वाली है।
मिलता है महादेव का आशीर्वाद
शिव पुराण में यह वर्णन मिलता है कि अगर किसी व्यक्ति के मन में डमरू की आवाज सुनाई देती है, तो उसपर शिव जी की कृपा बनी हुई है। यह आवाज व्यक्ति को मानसिक रूप से शांत करना का भी काम करती है। इसी के साथ यह भी माना जाता है कि जिस व्यक्ति का मन कठिन-से-कठिन परिस्थिति में भी शांत है, उसपर भोलेनाथ की कृपा बनी हुई है।
दिखती हैं ये चीजें
महादेव के प्रसन्न होने पर व्यक्ति को अपने आसपास त्रिशूल, सांप या अर्धचंद्र जैसी चीजें दिखाई देने लगती हैं। इसी के साथ अगर आपको घर से निकलते समय रास्ते में नंदी महाराज यानी शांत बैल के दर्शन होते हैं, तो यह भी इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको भगवान शिव की कृपा मिलने वाली है। ऐसे में आपको नंदी महाराज को प्रणाम जरूर करना चाहिए।