एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया है। धमकी भरे ईमेल पाने के बाद पुलिस ने दो लोगों को अब गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, ये धमकी भरे ईमेल गोरेगांव पुलिस स्टेशन को मिले थे। पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3), 351(4) और 353(2) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

देउलगांव से दो गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच और बुलढाणा पुलिस की एक टीम ने दो लोगों मंगेश अच्युतराव वायल (35) और अभय गजानन शिंगणे (22) को गिरफ्तार किया है। दोनों देउलगांव माही बुलढाणा के रहने वाले हैं। दोनों को देउलगांव से गिरफ्तार किया गया है और अब मुंबई लाया जा रहा है।

Back to top button