महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार शिव की पूजा करें….

देशभर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मध्य प्रदेश में ग्वालियर के ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि शिवरात्रि पर निशिता काल में पूजा का समय 27 फरवरी को रात 12 बजकर 23 मिनट बजे से एक बजकर 12 मिनट तक रहेगा। व्रत पारण का समय 27 फरवरी को सुबह 6 बजकर 55 मिनट से आठ बजकर 54 मिनट तक है।

शिवरात्रि पर पूजा विधि

  • प्रातः कालीन तैयारी: सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
  • शिवलिंग का अभिषेक: शिवलिंग को गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान कराएं।
  • पूजा सामग्री अर्पण: बेलपत्र, धतूरा, भांग, बेर, जौ की बालें, मंदार पुष्प आदि भगवान शिव को अर्पित करें।
  • मंत्र जाप: “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और भगवान शिव का ध्यान करें।
  • आरती और प्रसाद: भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद वितरण करें।

महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार शिव की पूजा करें

  • मेष राशि के लोग भगवान शिव की में बेलपत्र और लाल फूल अर्पित करें।
  • वृषभ राशि के लोग शिव जी को दही और दूध से अभिषेक करें।
  • मिथुन राशि के लोग शिवलिंग पर बेलपत्र और लाल फूल चढ़ाएं।
  • कर्क राशि के लोग शिव जी को दूध अर्पित करें।
  • सिंह राशि के लोग शिवजी को शहद और गुड़ का भोग लगाएं।
  • कन्या राशि के लोग शिवजी का बेलपत्र और शहद से अभिषेक करें।
  • तुला राशि के लोग शिव जी का दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक करें।
  • वृश्चिक राशि वाले शिवम् का अभिषेक शहद से करें व लाल फूल अर्पित करें।
  • धनु राशि वाले शिव पर पीले फूल चढ़ाएं दूध एवम् हल्दी से अभिषेक करें।
  • मकर राशि के लोग शिवजी को बेलपत्र, दही, गंगाजल और गाय का दूध आदि अर्पित करें।
  • कुंभ राशि के लोग भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की पूजा करें।
  • मीन राशि के जातक पंचामृत से अभिषेक कर पीले फूल भगवान शिव को अर्पित करें।
Back to top button