बाबा रामदेव ने फिर अपनी फिटनेस से चौंकाया, घोड़े के साथ दौड़ते दिखे योग गुरु, वीडियो वायरल

योग गुरू बाबा रामदेव अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर कितने सतर्क रहते हैं, वो हम सब जानते हैं। इस बीच बाबा रामदेव के अनोखे अंदाज ने सबको चौंका दिया है। बाबा रामदेव का घोड़े के साथ दौड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। रामदेव ने दौड़ ही नहीं लगाई, बल्कि घोड़े को भी पछाड़ दिया। हरिद्वार में हुए इस रोमांचक नजारे ने लोगों को बाबा की फिटनेस का कायल बना दिया है। बाबा रामदेव ने इस दौड़ के जरिए योग और स्वस्थ जीवनशैली की अहमियत को भी दर्शाया।

मंगलवार को योगगुरु बाबा रामदेव का भी घोड़ा पछाड़ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अपने उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए उन्होंने पातंजलि में घोड़े के साथ दौड़ लगा उसे पछाड़कर अपने घोड़ा पछाड़ होने का दावा किया है। बताया गया कि योगगुरु शिलाजीत के प्रचार के दौरान इस वीडियो को बनाया है। योगगुरु उत्पादों की खुद ही ब्रांडिंग स्वयं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके ऐसे वीडियो भी लोकप्रिय हो रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। योगगुरु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी इस वीडियो को शेयर किया है।

मालूम हो कि अक्सर अल्प सुबह दौड़ते हुए योगगुरु का वीडियो सामने आता है। जब वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ योग स्थल तक पहुंचते हैं। घोड़े के साथ दौड़ लगाने के बाद रामदेव ने इसके पीछे का राज भी बताया। उन्होंने दावा किया कि अगर आपको भी इम्यूनिटी और एंटी एजिंग चाहिए तो इम्यूनोग्रिट गोल्ड और स्वर्ण शिलाजीत खाइए।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker