Women Friendly बनेगा देहरादून शहर, 1.60 करोड़ से राजधानी में मिलेगी ‘लेडीज स्‍पेशल’ सर्विस

शहर को सुविधा संपन्न बनाने और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। खासकर महिला सुरक्षा और शहर को महिला फ्रेंडली बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इस संबंध में जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पिंक टायलेट बनाने का जो प्रस्ताव तैयार किया था, उसे शासन ने स्वीकृति दे दी है। जिसके अंतर्गत 1.60 करोड़ रुपये से पिंक के साथ ही अन्य शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।

डीएम ने शहर का भ्रमण कर लिया नागरिक सुविधाओं का जायजा

जिलाधिकारी सविन बंसल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के साथ दो बार शहर का भ्रमण कर नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया था। उन्होंने पाया था कि महिला शौचालयों की दिशा में काफी कुछ किया जाना बाकी है, क्योंकि बाजार क्षेत्र में शौचालयों के अभाव में महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पिंक के साथ ही सामान्य शौचालय बनाने का प्रस्ताव किया गया तैयार

इसके बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में पिंक के साथ ही सामान्य शौचालय बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। इस प्रस्ताव को सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने पास कर दिया है। 1.6 करोड़ रुपये से कुल सात शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शौचालयों का निर्माण इसी माह शुरू कर दिया जाएगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker