कर्मचारियों और परिवहन निगम के हितों के लिये संघर्ष करेगा रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ

लखनऊ, राज्य सड़क परिवहन निगम और रोडवेज कर्मियों के हितों के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ सतत प्रयत्नशील रहेगा। परिवहन निगम का आम जनता से सीधा जुड़ाव होने के कारण रोडवेज कर्मियों का बड़ा दायित्व है। निगम का यात्रियों को सुगम,सहूलियत और आरामदायक यात्रा सेवा प्रदान करना लक्ष्य है।

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष डीके त्रिपाठी और महामंत्री दिनेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शासन स्तर पर राज्य सड़क परिवहन निगम और उससे जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु संघ के अनुरोध पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ को सम्बद्ध किया गया है।

यात्रियों को बेहतर सेवाओं से रोडवेज के प्रति आकर्षण बढ़ाये रखना होगा। डीके त्रिपाठी ने कहा कि जब कार्मिक खुशहाल रहेंगे तो वे सेवाओं को और बेहतर करने की दिशा में अग्रसर रहेंगे। इसलिए संघ कर्मियों और निगम दोनों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करेगा।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker