दिल्ली चुनाव 2025: इन सीटों पर BJP-AAP में कांटे की टक्कर

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा बड़ा बहुमत लाते दिख रही है। भाजपा लगभग 27 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। रुझानों में भाजपा अब तक 45 सीटों पर आगे है तो वहीं, आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे है।
केजरीवाल अपनी सीट पर पीछे
शुरुआती रुझानों में मुस्लिम सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है। मुस्तफाबाद और बल्लीमारान से भाजपा उम्मीदवार आगे है। रुझानों में अरविंद केजरीवाल खुद 250 वोटों से नई दिल्ली सीट पर पीछे चल रहे हैं। यहीं नहीं कई ऐसी सीटें हैं जहां कांटे का मुकाबला है।
इन सीटों पर कड़ा है मुकाबला
- नई दिल्ली- आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल 225 वोटों से पीछे
- दिल्ली कैंट – 900 वोटों में आप के विरेंद्र सिंह कादियान
- गांधीनगर- 192 वोटों से अरविंदर सिंह लवली पीछे
- पटेल नगर- 559 वोटों से प्रवेश रतन आगे
- तिमारपुर- 215 सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू आगे