फन मॉल में लगी आग,छत पर रखा सामान जलकर राख

लखनऊ, राजधानी लखनऊ में फन मॉल की छत पर रखे सामान में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। छत से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने फन मॉल प्रबंधन को जानकारी दी। फायर टेंडर ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। एफएसओ गोमतीनगर ने बताया कि आग मॉल की छत पर रखे सामान में लगी थी। जिससे समय रहते बुझा लिया गया।
आग छत पर होने से मॉल में कोई नुकसान नहीं हुआ। गोमतीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिससे अफरातफरी का माहौल क्रिएट नहीं हुआ। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि छत पर आग होने से कोई दिक्कत नहीं हुई। लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की गई। लोग कुछ समझते उससे पहले आग को बुझा लिया गया।