प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे राजा की तरह धनवान

 प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन प्रदोष काल की पूजा का महत्व है, जो कि इसके नाम से भी पता चलता है। इसे दक्षिण भारत में “प्रदोषम” के रूप में जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर उपवास रखने से भोलेनाथ के साथ मां पार्वती की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही समृद्धि और ज्ञान की प्राप्त होती है।

वहीं, इस दिन कुछ दान जरूर करना चाहिए, तो आइए जानते हैं कि इस मौके पर क्या दान (February Pradosh Vrat 2025) करना फलदायी माना जाता है।

प्रदोष व्रत पर करें ये दान

वस्त्र का दान – प्रदोष व्रत के दिन वस्त्र दान का भी बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन वस्त्रों का दान करने से व्यक्ति के जीवन में संपन्नता आती है। साथ ही आर्थित तंगी से छुटकारा मिलता है।

काले तिल का दान – प्रदोष व्रत के दिन काले तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस तिथि पर काले तिल का दान करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

धन का दान – प्रदोष व्रत के दिन धन का दान बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन धन का दान करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

Back to top button